सुकेश ने सारा, जाह्नवी, भूमि को भी बनाया निशाना; जाह्नवी को ₹18 लाख के गिफ्ट दिए: खबर

'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने खुलासा किया है कि जेल में बंद कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने 3 और अभिनेत्रियों- सारा अली खान, जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर को अपना निशाना बनाया था। बकौल रिपोर्ट्स, सुकेश ने चॉकलेट्स के साथ सारा को लग्ज़री ब्रैंड की घड़ी और जाह्नवी को करीब ₹18 लाख की चीज़ें गिफ्ट की थीं।