राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "लता दीदी सुचिता और साधना की प्रतिमूर्ति थीं।" उन्होंने कहा, "अपनी स्वर वर्षा से भारतीयों के मनों को तृप्त और शांत करने वाला...आनंद धन आज हमने खो दिया है...ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहन करने का धैर्य प्रदान करें।"