ओडिशा के पुरी में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रविवार को गायिका लता मंगेशकर की रेत से कलाकृति बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पटनायक ने कलाकृति की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ''...सैंड आर्ट के ज़रिए लता मंगेश्कर को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं...महाप्रभु जगन्नाथ उन्हें सद्गति प्रदान करें।'' रविवार को लता मंगेशकर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ।