सुदीप्तो को छोड़कर आईएफएफआई की ज्यूरी के सभी सदस्यों ने लपीड के बयान का किया समर्थन

आईएफएफआई की ज्यूरी में शामिल एकमात्र भारतीय सुदीप्तो सेन को छोड़कर उसके सभी सदस्यों ने आईएफएफआई के ज्यूरी प्रमुख व इज़रायली फिल्ममेकर नदाव लपीड के 'द कश्मीर फाइल्स घटिया प्रोपेगेंडा लगी' बयान का समर्थन किया है। जिंको गोटो, पैस्केल शावान्स व खावियर आंगुलो ने कहा, "हमने फिल्म के कंटेंट पर राजनीतिक दृष्टि से नहीं…कला की दृष्टि से बयान दिया था।"