inshorts

सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में थरूर को बरी किए जाने के खिलाफ एचसी पहुंची दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता शशि थरूर को उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में बरी किए जाने के निचली अदालत के 2021 के फैसले के खिलाफ गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की। सुनंदा 2014 में दिल्ली के एक होटल में मृत मिली थीं और थरूर पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था।