सुनिए 'जी-हुज़ूर', इसी कांग्रेस नेतृत्व ने आपको मंत्री बनाया: सिब्बल से यूथ कांग्रेस चीफ

इंडियन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के 'हम जी हुज़ूर 23 नहीं हैं' बयान पर कहा है, "सुनिए 'जी-हुज़ूर', पार्टी की 'अध्यक्ष' और 'नेतृत्व' वही हैं जिन्होंने आपको हमेशा संसद पहुंचाया...।" उन्होंने आगे कहा, "...अच्छे वक्त में आपको 'मंत्री' बनाया, विपक्ष में रहते राज्यसभा पहुंचाया...और जब 'वक्त' संघर्ष का आया, तो...।"