सुनिश्चित करें क्रिप्टोकरेंसी गलत हाथों में न जाए जो युवाओं को बिगाड़ सकते हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सिडनी डायलॉग में कहा, "लोकतांत्रिक देशों को भविष्य की तकनीक के शोध एवं विकास में मिलकर निवेश करना चाहिए।" उन्होंने कहा, "सभी लोकतांत्रिक देशों को क्रिप्टोकरेंसी या बिटकॉइन पर मिलकर काम करना होगा...जिससे सुनिश्चित हो सके कि यह गलत हाथों में जाकर हमारे युवाओं को न बिगाड़े...टेक्नोलॉजी और डेटा नए हथियार बन रहे हैं।"