सुनील दत्त ने कहा था कि संजय के साथ काम करने के बाद मैं भी बैन हो जाऊंगा: विधु विनोद चोपड़ा

फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ने बताया है कि संजय दत्त के जेल जाने के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने अभिनेता पर बैन लगा दिया था। उन्होंने बताया, "जब संजय के साथ फिल्म अनाउंस की थी तो सुनील दत्त (संजय के पिता) ने कहा था कि मुझ पर भी बैन लग जाएगा।" उन्होंने कहा, "मुझे इस बात की परवाह नहीं थी।"