सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में शादी करेंगे के.एल. राहुल व अथिया शेट्टी: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स हैं कि सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में उनकी बेटी व अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के.एल. राहुल शादी करेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, राहुल के शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए तारीख तय की जाएगी और शादी के आयोजकों ने खंडाला का दौरा किया है। कुछ समय पहले सुनील ने कहा था, "जब बच्चों को समय मिलेगा...तब शादी होगी।"