फिल्म 'तड़प' के निर्देशक मिलन लुथरिया ने फिल्म के हीरो अहान शेट्टी को लेकर कहा है कि उन्हें देखकर उनको अजय देवगन के शुरुआती दिन याद आ गए। उन्होंने आगे कहा, "उनकी नशीली आंखें...भावनाओं का थोड़ा सा अंडरप्ले, लेकिन उन्हें खूबसूरती से व्यक्त करना।" बकौल मिलन, "ज़्यादातर नए ऐक्टर्स की तरह अहान...कभी मॉनिटर देखने नहीं आया...जो उन्हें खास बनाती है।"