सुनील शेट्टी, बोमन ईरानी व अनुपम खेर ने टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन पर शोक जताया है। शेट्टी ने लिखा, "हैरान करने वाली खबर...मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।" ईरानी ने लिखा, "साइरस मिस्त्री की मौत की खबर से...स्तब्ध और हैरान हूं। उनकी मौत देश...व्यापार जगत और पारसी समुदाय के लिए एक बड़ा नुकसान है।"