सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का एक विशिष्ट अंदाज़ था: उनके निधन पर अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है, "सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का एक विशिष्ट अंदाज़ था...उन्होंने अपनी अद्भुत प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया।" शाह ने कहा, "उनका निधन कला जगत के लिए एक बड़ी क्षति है...मैं उनके परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।"