फार्मा कंपनी सुप्रिया लाइफसाइंस के शेयर मंगलवार को ₹274/शेयर के आईपीओ मूल्य से 55.11% के प्रीमियम के साथ मंगलवार को शेयर बाज़ार में लिस्ट हुए। बीएसई पर कंपनी के शेयर ₹425/शेयर और एनएसई पर ₹421/शेयर की कीमत के साथ लिस्ट हुए। मुंबई स्थित कंपनी के आईपीओ को 16-20 दिसंबर के बीच 71.51 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।