सुप्रीम कोर्ट ने पाटीदार आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा मामले में फैसला आने तक कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल की सज़ा पर रोक लगा दी है। दरअसल, पटेल ने गुजरात हाईकोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी जिसमें उन्हें दोषी माना गया था और जिसकी वजह से वह 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाए थे।