inshorts

सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत भूषण और तरुण तेजपाल के खिलाफ साल 2009 का अवमानना ​केस बंद किया

सुप्रीम कोर्ट ने सोशल ऐक्टिविस्ट प्रशांत भूषण और पत्रकार तरुण तेजपाल के खिलाफ 2009 में न्यायपालिका के विरुद्ध उनकी टिप्पणी को लेकर दर्ज अवमानना ​​का मामला मंगलवार को बंद कर दिया। कोर्ट ने कहा, "अवमाननाकर्ताओं द्वारा की गई क्षमा याचना को देखते हुए हम अवमानना ​​के...मामले पर आगे बढ़ना ज़रूरी नहीं समझते हैं। अवमानना ​​की कार्यवाही समाप्त की जाती है।"