inshorts

सुप्रीम कोर्ट ने शाहनवाज़ के खिलाफ रेप मामले में एचसी के एफआईआर के आदेश पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी नेता व बिहार के पूर्व मंत्री शाहनवाज़ हुसैन के खिलाफ 2018 के रेप मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के एफआईआर के आदेश पर रोक लगा दी है। जस्टिस उदय उमेश ललित ने कहा, "हमारा प्रथम दृष्टया मानना है कि मामले में विचार की ज़रूरत है...हम नोटिस जारी करेंगे और सभी कार्यवाही पर रोक लगाते हैं।"