सुप्रीम कोर्ट ने ₹12 करोड़ के कथित रिश्वत मामले में येदियुरप्पा के खिलाफ जांच पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बीजेपी नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के खिलाफ बेंगलुरु विकास प्राधिकरण से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में दर्ज एफआईआर की जांच पर रोक लगा दी। वहीं, कोर्ट ने शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया है। येदियुरप्पा और उनके बेटे समेत अन्य पर कथित तौर पर ₹12 करोड़ रिश्वत मांगने का आरोप है।