तीसरी महिला ने क्रिस नॉथ पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, कहा- सुबह हाथ-पैर दुखते हैं

'सेक्स ऐंड द सिटी' के ऐक्टर क्रिस नॉथ पर तीसरी महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इससे पहले उनके खिलाफ 2004 और 2015 में 2 महिलाओं के रेप का आरोप लगा था। तीसरी महिला ने द डेली बीस्ट को बताया कि 2010 में मैनहट्टन रेस्टोरेंट में उसका यौन उत्पीड़न हुआ था और कहा, "सुबह मेरे हाथ-पैर दुखते हैं।"