फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई ने ऐंटी ड्रग्स कैंपेन में मौजूद विनोद खन्ना, अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ और शबाना आज़मी समेत अन्य ऐक्टर्स की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। घई ने लिखा, "1990 में हमारी मीडिया ने देखा कि कई फिल्म स्टार्स ने एक स्वर में ड्रग्स के खिलाफ आवाज़ उठाई...ईश्वर हमारे बच्चों को इस राक्षसी बुराई से बचाए।"