inshorts

सुभेंदु अधिकारी उप-चुनाव नहीं लड़ेंगे, सीएम ममता को अब कोई और हराएगा: बीजेपी

पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुभेंदु अधिकारी भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ उप-चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा, "सुभेंदु उन्हें (ममता) पहले ही हरा चुके हैं...एक व्यक्ति उन्हें कितनी बार हराएगा?" घोष ने आगे कहा, "इस बार कोई और हराएगा।" भवानीपुर विधानसभा सीट पर 30 सिंतबर को उप-चुनाव होगा।