सुले ने शेयर किया पाक के खिलाफ पांड्या के मैच जिताऊ छक्के का जश्न मनाते पवार का वीडियो
एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या के मैच जिताऊ छक्के का जश्न मनाते हुए अपने पिता व एनसीपी प्रमुख शरद पवार का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सुले ने वीडियो के साथ लिखा, "संडे को भारत के लिए हैप्पी संडे बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का शुक्रिया।"