दिवंगत ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने बताया है कि अगर कभी भाई की बायोपिक बनती तो वह यह खुद करना चाहते थे। प्रियंका ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी (एआई) की मदद से भविष्य में यह हकीकत हो सकती है। बकौल प्रियंका, जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक सुशांत पर कोई फिल्म नहीं बननी चाहिए।