सुशांत के दोस्त कुणाल जानी को एनसीबी ने ड्रग केस में किया गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार
एनसीबी ने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में मुंबई से होटल व्यवसायी कुणाल जानी को गिरफ्तार किया है। जानी सुशांत का करीबी दोस्त था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। एनसीबी के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा, "ड्रग्स तस्करों के साथ जानी के संबंधों को लेकर उसकी जांच होगी।"