सुशांत के निधन के बाद बॉयकॉट चलन आया, शायद इंडस्ट्री ने उन्हें इग्नोर किया था: भंडारकर

फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में बॉयकॉट का चलन ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ज़्यादा सामने आया है। उन्होंने कहा, "शायद इंडस्ट्री ने उन्हें नज़रअंदाज़ किया था। वह एक गैर-फिल्मी पृष्ठभूमि से थे और यहां आकर उन्होंने संघर्ष किया। उनका निधन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और असामयिक था जिससे लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया।"