सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को ड्रग्स केस में मिली ज़मानत

बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में सोमवार को ज़मानत दे दी। उन्हें एनसीबी ने मई-2021 में हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। ज़मानत याचिका में उनके वकील ने दावा किया था कि पिठानी के मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के सबूत नहीं हैं।