सुशील मोदी को कोई गंभीरता से नहीं लेता, केंद्र में पद पाने के लिए देते हैं बयान: नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वरिष्ठ बीजेपी नेता व राज्य के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी को कोई गंभीरता से नहीं लेता। दरअसल, सुशील मोदी ने कुमार की तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रेशखर राव से मुलाकात को 'कॉमेडी शो' बताया था। नीतीश ने कहा कि सुशील केंद्र में पद हासिल करने के लिए ऐसी टिप्पणियां करते हैं।