सुहाना पर लोग भद्दे कमेंट्स कर रहे थे: 2012 में वानखेड़े में शाहरुख के विवाद पर जॉय भट्टाचार्य

पूर्व केकेआर डायरेक्टर जॉय भट्टाचार्य ने आईपीएल-2012 में वानखेड़े में केकेआर-एमआई मैच के बाद केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान का मुंबई क्रिकेट असोसिएशन के सुरक्षाकर्मियों से विवाद होने के बारे में बातचीत की है। जॉय ने कहा, "शाहरुख ने किसी को गाली नहीं दी थी।" उन्होंने बताया कि शाहरुख की बेटी सुहाना खान पर लोग भद्दे कमेंट्स कर रहे थे।