आयकर विभाग के अनुसार, अभिनेता सोनू सूद के चैरिटी फाउंडेशन को अप्रैल 2021 से अब तक दान में ₹18.94 करोड़ मिले जिसमें से ₹1.9 करोड़ उसने विभिन्न कार्यों पर खर्च किए। बकौल विभाग, ₹17 करोड़ बिना इस्तेमाल के फाउंडेशन के बैंक खाते में पड़े हैं। विभाग के अनुसार, सूद ₹20 करोड़ से अधिक की कर चोरी में शामिल हैं।