भारतीय शेयर बाज़ार सूचकांक सेंसेक्स व निफ्टी सोमवार को क्रमशः 442.65 अंक व 126.35 अंक की वृद्धि के साथ बंद हुए। इसके साथ ही सेंसेक्स चढ़कर 59,245.98 अंक पर पहुंचा जबकि निफ्टी 17,665.80 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान सन फार्मा को सर्वाधिक मुनाफा हुआ जबकि नेस्ले को सर्वाधिक नुकसान हुआ और स्टॉक की कीमतों में 1.51% की गिरावट आई।