भारतीय शेयर बाज़ार सूचकांक सेंसेक्स व निफ्टी में गुरुवार को क्रमशः 770.48 अंक व 216.50 अंक की गिरावट दर्ज हुई। इसके साथ ही सेंसेक्स टूटकर 58,766.59 अंक पर जबकि निफ्टी 17,542.80 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स पर बजाज फिनसर्व को सर्वाधिक मुनाफा हुआ जबकि रिलायंस को सर्वाधिक नुकसान हुआ और स्टॉक में 2.99% की गिरावट आई।