एनएसई और बीएसई के प्रमुख सूचकांकों ने सोमवार को इंट्रा-डे ट्रेडिंग में अपने सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ। बीएसई का सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 62,600 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 18,600 अंक पर पहुंचा जो दोनों सूचकांकों का सर्वकालिक उच्च स्तर है। इसके अलावा, बीएसई पर 100 से अधिक शेयरों ने 52-हफ्तों के अपने उच्चतम स्तर को छुआ।