सेंसेक्स द्वारा पहली बार 62,000 का आंकड़ा पार करने के साथ घरेलू शेयर बाज़ार सूचकांक मंगलवार को नए रिकॉर्ड स्तर पर खुले। सेंसेक्स 390 अंकों की बढ़त के साथ 62,156 और निफ्टी 125 अंक उछलकर 18,602 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पर एलऐंडटी, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल सर्वाधिक लाभ वाले शेयरों में शामिल रहे।