inshorts

सेक्युलर देश में सभी को एक समान रहने और जीने की आज़ादी: हिजाब विवाद पर अधीर रंजन

उडुपी (कर्नाटक) में जारी हिजाब विवाद को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "सदन में कर्नाटक के हिजाब के मुद्दे को उठाया है...हिजाब पहनना कोई अपराध नहीं है।" उन्होंने कहा, "सेक्युलर देश में हर धर्म के लोगों को एक समान रहने और जीने की आज़ादी है...हमने मांग की है कि सरकार सदन में इस मामले पर बयान दें।"