inshorts

सेटल्ड महसूस करता हूं: कटरीना कैफ के साथ शादी पर विक्की कौशल

ऐक्टर विक्की कौशल ने एक इंटरव्यू के दौरान ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ के साथ उनकी 'शादीशुदा ज़िंदगी कैसी चल रही है' सवाल पर कहा है, "सब अच्छा है। मैं सेटल्ड महसूस करता हूं। ईश्वर की मेरी निजी और पेशेवर ज़िंदगी पर कृपा रही है।" गौरतलब है कि विक्की और कटरीना ने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी।