सेना के अपमान वाले ट्वीट को लेकर फिल्ममेकर अशोक ने ऋचा के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

सेना के अपमान वाले डिलीट किए जा चुके ट्वीट को लेकर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई है। अशोक ने ऋचा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ट्वीट किया, "अगर नेताओं का मज़ाक उड़ाने वाले ट्वीट को लेकर जेल हो सकती है तो जवानों का मज़ाक उड़ाने वालों को क्यों नहीं?"