सेबी, आरबीआई की डिजिटल गोल्ड को नियामकीय दायरे में लाने की योजनाः रिपोर्ट
‘मिंट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक सेबी, वित्त मंत्रालय और आरबीआई क्रिप्टोकरेंसी एसेट्स के साथ-साथ डिजिटल गोल्ड को भी नियामकीय दायरे में लाने की दिशा में काम कर रहे हैं। बकौल रिपोर्ट, इसके ज़रिए सरकार पारदर्शिता लाने व कुछ कंपनियों द्वारा अनरेग्युलेटेड एसेट्स को लेकर किए जाने वाले लुभावने वादों से जुड़ी समस्या से निपटने की योजना बना रही है।