सोचा था 2021 तक कोविड-19 खत्म हो जाएगा: 2020 का एक कुकिंग वीडियो शेयर कर अनुष्का
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक 2 साल पुराना कुकिंग वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "लॉकडाउन 2020 के दौरान...जब मैंने कई फूड ब्लॉग्स देखने के बाद यह जैम बनाते हुए वीडियो शूट करने का फैसला किया था...सोचा था कि कोविड-19 2021 में चला जाएगा।" वीडियो में ऐक्ट्रेस के साथ उनके माता-पिता भी दिख रहे हैं।