सोचा था कि अगर कभी मेरी फिल्म ₹200 करोड़ कमाएगी तो मैं पागल होकर सड़कों पर भागूंगा: खेर

अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता पर बात करते हुए कहा है, "आम ज़िंदगी में मैंने सोचा था कि अगर कभी मेरी फिल्म ₹200 करोड़ कमाएगी तो मैं...पागल हो जाऊंगा...सड़कों पर भागूंगा।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मिडल क्लास फीलिंग बाहर आ रही होगी...लेकिन मैं बहुत रोमांचित हूं...मुझे (फिल्म का) हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद।"