फिल्ममेकर रिया कपूर ने अपनी बहन व ऐक्ट्रेस सोनम कपूर के नवजात बेटे की पहली झलक शेयर की है। अस्पताल की तस्वीरों में वह बच्चे को देखकर रोती दिख रही हैं। उन्होंने लिखा, "रिया मासी ठीक नहीं है। इतना ज़्यादा प्यारा है। विश्वास नहीं होता। सबसे बहादुर मां सोनम...और सबसे ज़्यादा प्यार करने वाले पिता आनंद आहूजा आई लव यू।"