शनिवार को मां बनीं ऐक्ट्रेस सोनम कपूर की तस्वीर वोग मैगज़ीन के कवर पर दिखी है। प्रेग्नेंसी के दौरान शूट हुए कवर फोटो में उनका बेबी बंप दिख रहा है। उन्होंने वोग से कहा, "प्राथमिकताएं बदल जाती हैं और मुझे लगता है कि बच्चा मेरी प्राथमिकता बन जाएगा...वे (बच्चे) दुनिया में आने का फैसला नहीं करते। आप उन्हें यहां लाते...हो।"