अभिनेत्री सोनम कपूर की सास की केयरगिवर (देखभाल करने वाली महिला) ने उनके दिल्ली वाले घर से ₹2.4 करोड़ के गहने व नकद चुराया था। 11 फरवरी को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने केयरगिवर और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोरी के गहने और नकद अभी तक बरामद नहीं हुआ है।