inshorts

सोनम के बेटे के जन्म के बाद अनिल को नानाजी कहने में मज़ा आ रहा है: संजय कपूर

अभिनेता अनिल कपूर के भाई संजय कपूर ने सोनम कपूर के मां बनने पर 'बॉम्बे टाइम्स' से कहा है, "यह बहुत रोमांचक है...कुछ दिन पहले ही हम बच्चे, उसके माता-पिता व नाना-नानी से मिले।" उन्होंने आगे कहा, "अनिल से मिलकर अच्छा लगा...उसे (अनिल को) नानाजी कहने में मज़ा आ रहा है।" सोनम ने 20-अगस्त को बेटे को जन्म दिया था।