पुलिस ने बताया है कि दिल्ली में अभिनेत्री सोनम कपूर के ससुराल से ₹2.4 करोड़ के गहने और नकद चुराने को लेकर गिरफ्तार की गई नर्स और उसके पति ने कर्ज़ चुकाया, अपने माता-पिता का इलाज कराया और सेकेंड हैंड कार खरीदी थी। बकौल पुलिस, सोनम की सास को नशीला पदार्थ देकर नर्स कमरे से कीमती सामान चुराती थी।