सोनम-आनंद के दिल्ली वाले घर पर हुई चोरी, ₹1.41 करोड़ के गहने व नकद गायब: रिपोर्ट

एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा के दिल्ली वाले घर पर चोरी हुई है और ₹1.41 करोड़ के गहने व नकद गायब हैं। बकौल रिपोर्ट, 23 फरवरी को पुलिस शिकायत में आनंद की दादी सरला ने दावा किया कि उन्होंने 11 फरवरी को गहने-नकद देखने के लिए अलमारी खोली थी, तब उन्हें चोरी का पता चला।