सोनाक्षी ने शेयर किया 'ऑल आइज़ ऑन वैष्णो देवी अटैक' वाला पोस्ट, कहा- हिंसा जवाब नहीं

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकियों द्वारा किए गए हमले के पीड़ितों के समर्थन में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है। इस स्टोरी में एक तस्वीर में 'ऑल आइज़ ऑन वैष्णो देवी अटैक' लिखा हुआ है। वहीं, सोनाक्षी ने स्टोरी के कैप्शन में लिखा है, "हिंसा किसी भी चीज़ का जवाब नहीं है।"