inshorts

सोनाली फोगाट की मौत के मामले में एक और ड्रग डीलर हुआ गिरफ्तार, अब तक 5 अरेस्ट

गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट की मौत के मामले में एक और ड्रग डीलर रमादास मांडरेकर को गिरफ्तार किया है जिसपर सोनाली को ड्रग देने वाले डीलर तक ड्रग्स पहुंचाने का आरोप है। पुलिस अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है जिनमें आरोपी सुधीर सांगवान, सुखविंदर सिंह, कर्लिज़ रेस्टोरेंट (गोवा) का मालिक और एक ड्रग डीलर शामिल हैं।