inshorts

सोनाली फोगाट की मौत से पहले उन्हें जबरन पेय पदार्थ पिलाए जाने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत से कुछ घंटे पहले उन्हें गोवा के एक नाइट क्लब में जबरन पेय पदार्थ पिलाने का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में दिख रहा शख्स सोनाली का सहयोगी सुधीर सांगवान बताया जा रहा है जो हत्या मामले में आरोपी है। उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के कई निशान मिले थे।