सोनिया गांधी और प्रियंका कर्नाटक में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में होंगी शामिल: डी. के. शिवकुमार

कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगी। उन्होंने कहा, "वे तारीखों के बारे में बताएंगी। मैं आगामी दिनों में तारीखों की घोषणा करूंगा।" शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक में यात्रा की शुरुआत 30 सितंबर को सुबह 9:00 बजे गुंडलुपेट से होगी।