inshorts

सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का इटली में हुआ निधन

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने बताया है कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का इटली स्थित अपने घर में बीती 27 अगस्त को निधन हो गया था। जयराम रमेश ने बताया कि पाओला की अंत्येष्टि मंगलवार को की गई। सोनिया, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कथित तौर पर पिछले हफ्ते पाओला से मिलने गए थे।