सोनिया गांधी ने राजस्थान के एक-एक कांग्रेस विधायक से बात करने को कहा है: राजस्थान संकट पर माकन
राजस्थान में कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास के बयान 'हम इस्तीफा देने जा रहे...हमारे साथ 92 विधायक हैं' के बाद कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा है, "हम अभी दिल्ली नहीं जा रहे हैं।" उन्होंने कहा, "हमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान के एक-एक कांग्रेस विधायक से बात करने को कहा है...हम उनसे रात में मुलाकात करेंगे।"